अलीगढ़ : उतरवाया गया जंक्शन पर लगा 100 फीट की ऊंचाई वाला तिरंगा, जानें क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ जंक्शन पर लगा 100 फीट की ऊंचाई वाला तिरंगा आनन-फानन में उतरवा लिया गया। दरअसल इस तिरंगे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद स्टेशन प्रशासन को इस कार्रवाई को अंजाम देना पड़ा। मंगलवार सुबह अलीगढ़ जंक्शन पर 100 की ऊंचाई पर लगे झंडे का एक फोटो वायरल हुआ। जिसमें …

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ जंक्शन पर लगा 100 फीट की ऊंचाई वाला तिरंगा आनन-फानन में उतरवा लिया गया। दरअसल इस तिरंगे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद स्टेशन प्रशासन को इस कार्रवाई को अंजाम देना पड़ा।

मंगलवार सुबह अलीगढ़ जंक्शन पर 100 की ऊंचाई पर लगे झंडे का एक फोटो वायरल हुआ। जिसमें लिखा हुआ था कि आजादी के अमृत महोत्सव में एक ओर हर घर तिरंगा का आह़वान किया गया है। वहीं स्टेशन पर लगा हहुआ झंडा फटा ही लहर रहा है। फोटो वायरल होने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने पुष्टि कराई और आलाधिकारियों को पत्र और फोन के माध्यम से सूचित किया।

जिसके बाद आनन फानन में यह झंडा उतरवा लिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया गत दिनों आंधी अैर बारिश के कारण झंडे का कोना फंसकर फट गया होगा। झंडे को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उतरवा कर सुरक्षित रख लिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव में नए झंडे को फहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें –‘Ex-हसबैंड का पैसा लेकर बॉयफ्रेंड पर लुटाना…’ उर्फी जावेद ने फिर कसा चाहत खन्ना पर तंज

संबंधित समाचार