लखनऊ : प्रियंका गांधी ने दिलाया ‘भारत जोड़ो’ संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए हमेें ‘भारत जोड़ो’ का संकल्प लेना चाहिए। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत छोड़ो आंदोलन की हुंकार के साथ एक जुट होकर भारतीयों ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत …

लखनऊ, अमृत विचार । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए हमेें ‘भारत जोड़ो’ का संकल्प लेना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत छोड़ो आंदोलन की हुंकार के साथ एक जुट होकर भारतीयों ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू किया था। इसलिए आइए विविधता में एकता के झंडे को बुलंद करते हुए ‘भारत जोड़ो’ व भारत में विकास के नए आयाम जोड़ने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें –आगरा : ताजमहल में टूटा नियम, परिसर में नमाज पढ़ते हुए तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार