उन्नाव: महापुरुषों की होर्डिंग पालिका ने उतार कूड़े गाड़ी में डाला तो सड़क पर आंदोलित हुआ हिन्दू जागरण मंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। आज़ादी की 75 वी वर्षगांठ “अमृत महोत्सव” पर जहाँ सरकार ने हर घर तिरंगा लगाने महापुरुषों का सम्मान करने का आवाहन किया है वही उन्नाव नगर पालिका प्रशासन ने बेहूदगी करते हुए 14 अगस्त को प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा के लिए संदेश देती महापुरुषों की होर्डिंगे उतरवा कर कूड़े गाड़ी में फिंकवा दी। जिसपर …

उन्नाव। आज़ादी की 75 वी वर्षगांठ “अमृत महोत्सव” पर जहाँ सरकार ने हर घर तिरंगा लगाने महापुरुषों का सम्मान करने का आवाहन किया है वही उन्नाव नगर पालिका प्रशासन ने बेहूदगी करते हुए 14 अगस्त को प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा के लिए संदेश देती महापुरुषों की होर्डिंगे उतरवा कर कूड़े गाड़ी में फिंकवा दी।

जिसपर विमल द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू जागरण मंच ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। विमल द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू जागरण के धरने से पालिका प्रशासन घुटनों पर आया व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर धरना स्थल पर पहुँचकर अधिकारियों ने समझौते का प्रयास किया।

आपको बता दें कि यह मामला उन्नाव नगर पालिका का है जहां आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली 151 फीट लंबे तिरंगा यात्रा के संबंध में होल्डिंग लगवाई गई थी जिसमें हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों समेत महापुरुषों की भी तस्वीरें लगाई गई थी। नगर पालिका द्वारा लाइटों को ठीक कराने व झालरें लगवाने का हवाला देते हुए उन होल्डिंग्स को उतरवाया गया जिसके बाद हिंदू जागरण मंच द्वारा जमकर हंगामा काटा गया।

इस बीच सीओ सिटी सिटी मजिस्ट्रेट समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही पंकज गुप्ता ने भी हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को समझाने का भरसक प्रयास किया। हंगामे के बाद स्पष्ट निर्देश हुआ है कि पालिका महापुरुषों की होर्डिंग फिर से लगाये व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने साम 6 बजे जिलाधिकारी से मिलकर ईओ के निलम्बन का आश्वासन दिया तब जाकर विमल द्विवेदी ने धरना समाप्त किया।

पढ़ें-उन्नाव: ग्लोबल वार्मिंग के विरुद्ध हिन्दू जागरण मंच का वृक्षारोपण अभियान “वृक्ष लगाओ धरती बचाओ”

संबंधित समाचार