मुरादाबाद: अमृत महोत्सव के तहत भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों को किया जागरूक
मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से हुई। तिरंगा यात्रा उत्तरी बिहार से शुरू होकर दिल्ली रोड, लोको शेड का पुल, फवारा चौक, पीली कोठी, पीएसी तिराहा और अकबर का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से हुई।
तिरंगा यात्रा उत्तरी बिहार से शुरू होकर दिल्ली रोड, लोको शेड का पुल, फवारा चौक, पीली कोठी, पीएसी तिराहा और अकबर का किला तिराहा होते हुए सोनकपुर स्टेडियम पर जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया। तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों ने भक्ति गीतों के साथ शहर वासियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूक किया।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप
