सुनील बंसल बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, धर्मपाल होंगे यूपी के नए संगठन महामंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को दिल्ली बुला लिया और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना कर पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं तेलंगाना का प्रभार सौंप दिया। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां दो पत्रों को मीडिया के …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को दिल्ली बुला लिया और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना कर पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं तेलंगाना का प्रभार सौंप दिया।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां दो पत्रों को मीडिया के साथ साझा किया जिसमें एक पत्र बंसल की नियुक्ति और उनके प्रभार की जानकारी से संबंधित है जबकि दूसरा पत्र बंसल की जगह नियुक्त संबंधी है।

दूसरे पत्र के अनुसार झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने 2जी इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन, जानिए किसानों को क्या होगा फायेदा

संबंधित समाचार