पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- काले जादू को फैलाने की कोशिश की गई, वो कितनी ही झाड़-फूंक कर लें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा हमारे देश में भी कुछ लोग हैं जो नकारात्मकता के भंवर में फंसे हुए हैं, निराशा में डूबे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलने के बाद भी जनता जनार्दन ऐसे लोगों पर …

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा हमारे देश में भी कुछ लोग हैं जो नकारात्मकता के भंवर में फंसे हुए हैं, निराशा में डूबे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलने के बाद भी जनता जनार्दन ऐसे लोगों पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। ऐसी हताशा में ये लोग भी अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आ रहे हैं।

वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा अभी हमने 5 अगस्त को देखा है कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर, उनकी निराशा-हताशा का काल समाप्त हो जाएगा। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वो कितनी ही झाड़-फूंक कर लें, कितना ही काला जादू कर लें, अंधविश्वास कर लें, जनता का विश्वास अब उन पर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।

ये भी पढ़ें- आप ने गुजरात में सत्ता में आने पर महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक भत्ता देने का किया ऐलान

 

संबंधित समाचार