गोरखपुर : रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा को मिला बेस्ट क्लब का सम्मान और 28 पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। गाजीपुर में आयोजित 39वें रोटरेक्ट मंडलीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के विभिन्न क्लबों से आए हुए प्रतिनिधियों के बीच रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा का बोलबाला रहा। सत्र 2021-22 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट अनिल अग्रवाल द्वारा रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा को सर्वश्रेष्ठ क्लब …

गोरखपुर, अमृत विचार। गाजीपुर में आयोजित 39वें रोटरेक्ट मंडलीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के विभिन्न क्लबों से आए हुए प्रतिनिधियों के बीच रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा का बोलबाला रहा। सत्र 2021-22 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट अनिल अग्रवाल द्वारा रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा को सर्वश्रेष्ठ क्लब तो वही रत्नेश तिवारी को सर्वश्रेष्ठ ज़ोनल ऑफ़िसर व बेस्ट रोटरेक्ट ओफ़ द ईयर, साधना भारती को सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार मिला। साथ ही साथ कार्यों के विभिन्न श्रेणी में गोरखपुर युवा के खाते में 28 पुरस्कार आए जो की श्रेष्ठ सेवा कार्यों को लेकर मण्डल में सार्वधिक रहा।

मण्डल रोटरेक्ट सचिव रत्नेश तिवारी में बताया की प्रत्येक वर्ष सत्र के समापन पर मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूरे प्रदेश के रोटरेक्ट क्लबों के सदस्य हिस्सा लेते है जहाँ पूरे वर्ष किए गए बेहतरीन सेवा कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें –अमृत सरोवर बनाने में पिछड़ा चमोली जिला, नैनीताल में 50 फिसदी काम हुआ

संबंधित समाचार