मुरादाबाद: मोबाइल की दुकान का ताला काटा डेढ़ लाख रुपये का सामान समेटा
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के मॉल व शॉप चोरों के निशाने पर हैं। मंगलवार देर रात मझोला में ताला काट कर मोबाइल दुकान में घुसे चोर छह स्मार्टफोन व 70 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख का माल ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। लाइनपार साईं सेलिब्रेशन के सामने मोबाइल दुकानदार रवि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के मॉल व शॉप चोरों के निशाने पर हैं। मंगलवार देर रात मझोला में ताला काट कर मोबाइल दुकान में घुसे चोर छह स्मार्टफोन व 70 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख का माल ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। लाइनपार साईं सेलिब्रेशन के सामने मोबाइल दुकानदार रवि दुकान से 100 मीटर दूर रहते हैं। रवि के मुताबिक बुधवार सुबह दुकान के शटर के ताले कटे मिले।
छानबीन में पता चला कि सात स्मार्टफोन व 70 हजार रुपये चोरी हैं। कैश बॉक्स में रखे रुपये होलसेल कारोबारियों को देने थे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें एक युवक कैद मिला। सूचना पर मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद तहरीर मांगी। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: लोहिया संस्थान में नहीं दूर हो पा रही व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की समस्या
