बहराइच : बहनों ने एसएसबी जवानों की सूनी कलाइयों को राखी से सजाया
बहराइच, अमृत विचार। देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों की सूनी कलाई को बुधवार को महिलाओं ने राखियों से चार चांद लगा दिया। वहीं महिला एसएसबी जवानों ने गांव के लोगों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व भाई और बहन के प्यार का त्योहार है। देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान अपने …
बहराइच, अमृत विचार। देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों की सूनी कलाई को बुधवार को महिलाओं ने राखियों से चार चांद लगा दिया। वहीं महिला एसएसबी जवानों ने गांव के लोगों की कलाई पर राखी बांधी।
रक्षाबंधन पर्व भाई और बहन के प्यार का त्योहार है। देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान अपने घरों से काफी दूर हैं। ऐसे में जवानों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए बुधवार एकल विद्यालय अभियान की महिला सुनीता, रेखा, राम रतन, वंदना वर्मा, रेनू मिश्रा और कृष्णवती समेत अन्य पहुंची। सभी सीमा की सुरक्षा में लगे एसएसबी भाइयों की कलाई को राखियों से जगमग कर दिया।
राखी बांधते समय माहौल गमगीन हो गया। एसएसबी जवानों ने मुंहबोली बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। उधर एसएसबी बटालियन में तैनात महिला जवानों ने गांव के लोगों को राखी बांधी। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। गांव के भाइयों ने राखी बंधवाकर बहनों को सगुण दिया। इस दौरान डॉक्टर सनत कुमार शर्मा, ध्रुव कुमार, निखिल मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –रामपुर : अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में आरपीओ से अधिवक्ताओं ने की जिरह, 16 अगस्त को होगी सुनवाई
