बहराइच : अवैध आरा मशीन संचालक पर केस दर्ज, हुआ फरार
बहराइच, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों पर छापेमारी की। एक आरा मशीन अवैध मिला। जिस पर रेंज केस दर्ज कर नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अन्य दो आरा मशीनों की जांच कर कागजात देखे गए। पयागपुर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र में …
बहराइच, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों पर छापेमारी की। एक आरा मशीन अवैध मिला। जिस पर रेंज केस दर्ज कर नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अन्य दो आरा मशीनों की जांच कर कागजात देखे गए।
पयागपुर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी हरिश्चंद् त्रिपाठी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गंगवल इकौना क्षेत्र के कंजडवा में जमुनहा पयागपुर में अवैध आरा मशीन धड़ल्ले से चल रही है।
जिस पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जगदीश वन दरोगा, संजीव कुमार ओझा, योगेंद्र यादव के साथ छापेमारी की गई। जिसमें कंजडवा गांव में एक आरा मशीन अवैध चलती मिली। उन्होंने बताया कि आरा मशीन संचालक के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जवाब मांगा गया है। छापा को लेकर आरा मशीन संचालक मौके से फरार हो गया। इसके अलावा अन्य आरा मशीनों की जांच की गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कहीं भी यदि अवैधआरा मशीन चलती मिली तो मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें –गोरखपुर : मंत्री संजय निषाद को बड़ी राहत, निरस्त हुआ गैर जमानती वारंट
