बरेली: कार चलाना नहीं सीख पाए लोग, 1789 में से 18 ही पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले कार नहीं चला पा रहे हैं, जबकि वे बाइक चलाने में पास हो रहे हैं। एक माह में परसाखेड़ा स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर 1789 लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के लिए पहुंचे। जिसमें से सिर्फ 18 लोग ही टेस्टिंग ट्रैक पर कार …

बरेली, अमृत विचार। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले कार नहीं चला पा रहे हैं, जबकि वे बाइक चलाने में पास हो रहे हैं। एक माह में परसाखेड़ा स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर 1789 लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के लिए पहुंचे। जिसमें से सिर्फ 18 लोग ही टेस्टिंग ट्रैक पर कार चलाकर दिखाने में पास हो सके। इसके अलावा 810 लोग बाइक चलाने में पास हुए हैं।

एडीटीटी प्रदेश का दूसरा हाईटेक टेस्टिंग ट्रैक है। आवेदक की गाड़ी अगर लाइन को छूती है तो वह फेल हो जाता है। ट्रैक पर एच, ऑफ, एस, पार्किंग, यूटर्न, आठ जेब्रा क्रॉसिंग, प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल बनाए गए हैं। सभी जगह सेंसर लगे हैं, जिन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। 4 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक 1789 लोग टेस्ट देने के लिए पहुंचे। इसमें 961 लोग बाइक और कार चलाने में फेल हो गए। कुल 828 लोग पास हुए।

ट्रैक पार करने के मिल रहा 90 सेकेंड का समय
ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देने के लिए काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। बाइक वाले के लिए ट्रैक पर गाड़ी चलाने के लिए 90 सेकेंड का समय निर्धारित किया गया है, जबकि कार वालों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रशासन हुआ सतर्क, चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ चलाएगा अभियान

संबंधित समाचार