आज का राशिफल। 11 अगस्त, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। अनुसन्धान संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर की सुख-शान्ति में असर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जॉब में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। वृष आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो …

मेष

आज व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। अनुसन्धान संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर की सुख-शान्ति में असर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जॉब में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें। कई मामलों में एक साथ उलझे होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।

मिथुन

आज घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में समस्या होगी। अपनी कार्यशैली में ज्यादा बदलाव न करें। हड्डियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है।

कर्क

आज वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी। मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे।

सिंह

आज ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नये सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। आप इच्छाशक्ति के बलबूते काम कर लेंगे।

कन्या

आज दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सन्तान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाए रखें। यदि शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। कारोबार में कुछ नकदी की समस्या हो सकती है।

तुला

आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है। आज का दिन व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। किसी को उधार में धन न दें। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं।

वृश्चिक

आज सोशल मीडिया में आपके नए दोस्त बन सकते हैं। जो भी काम हाथ में लें उसे अधूरा न छोड़ें। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विदेशों से आपको व्यापार के लिए अवसर मिल सकते है। घर में शुभ आयोजन होने की संभावना है।

धनु

आज आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रेम संबंध अमर्यादित न हों इसका ध्यान रखें। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें।

मकर

आज स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों बाद आप आनन्दित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ

आज परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाजी न करें। किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें।

मीन

आज माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सन्तान को करियर में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नाम व सम्मान मिलेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है।