महंगाई, बेरोजगारी को लेकर राहुल-प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें महंगाई तथा बेरोजगारी नहीं दिखती है और वह लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें महंगाई तथा बेरोजगारी नहीं दिखती है और वह लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता को भटकाना बंद कीजिए, अंधविश्वास फैलाकर लोकहित के विरुद्ध किए अपने काम छिपाने का प्रयास करने की बजाय जनता को जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती। बेरोज़गारी नहीं दिखती। अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।”
प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती?
अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी।
जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 11, 2022
वहीं, प्रियंका गांधी ने भी महंगाई को लेकर मोदी पर हमला करते हुए कहा, “आप इधर उधर की बात न करें, ये बताएं महंगाई बढ़ाकर क्यों लूटा। जनता को काले कपड़ों से गिला नहीं, आपकी रहबरी पर सवाल है।”
..@narendramodi जी
आप इधर उधर की बात न करें, ये बताएं महंगाई बढ़ाकर क्यों लूटा
जनता को काले कपड़ों से गिला नहीं, आपकी रहबरी पर सवाल है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
बता दें कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पानीपत में रिफाइनरी के इंडियन ऑयल 2जी इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया था, उसी दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा काले लिबास पनकर प्रदर्शन करने को लेकर उन्होंने तंज कसा था।
ये भी पढ़ें- राजौरी में सेना के शिविर पर हमला: दो आतंकवादी ढेर, पांच जवान घायल
