बाराबंकी: पूर्व मंत्री गोप ने कहा- भाजपा सरकार में आम नागरिकों के अधिकारों का किया जा रहा है दमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप की उपस्थिति में समाजवादी सदस्यता अभियान का आयोजन कैम्प लगा कर किया गया। कैम्प में सैकड़ों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व चेयरमैन सैय्यद अनवर अजीम के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी सदस्यता अभियान के दौरान कामिल, अकरम, सोनू, अयाज, मुन्ना, सहजाद समेत सैकड़ो लोगो ने समाजवादी पार्टी …

बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप की उपस्थिति में समाजवादी सदस्यता अभियान का आयोजन कैम्प लगा कर किया गया। कैम्प में सैकड़ों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व चेयरमैन सैय्यद अनवर अजीम के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी सदस्यता अभियान के दौरान कामिल, अकरम, सोनू, अयाज, मुन्ना, सहजाद समेत सैकड़ो लोगो ने समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान गोप ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में आम नागरिकों के अधिकारों का दमन किया जा रहा है। जिस वजह से जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मौजूदा सरकार बुलडोजर का डर दिखा कर आम जनता को परेशान कर रही है। इस दौरान जमशीर खान भुट्टू, शाहिद, अब्दुल अली, उमेश समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: भटके युवाओं के मन में राष्ट्र भावना जगाकर भाजपा सरकार की पोल खोलेगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’

संबंधित समाचार