बहराइच: बाग में गई भैंस तो जमकर पीटा, विरोध करने पर धारदार हथियार से किया हमला, दर्जनों लोग हुए घायल
मटेरा/बहराइच। जिले के मक्कापुरवा गांव के लोगों की मवेशी बाग में चली गई। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नाराज हो गए और सभी ने जमकर पीटा। विरोध करने पर दो किलोमीटर दूर जोलाहन पुरवा गांव से 200 की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। सभी ने घर में घुसकर बांका, रॉड और अन्य हथियार …
मटेरा/बहराइच। जिले के मक्कापुरवा गांव के लोगों की मवेशी बाग में चली गई। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नाराज हो गए और सभी ने जमकर पीटा। विरोध करने पर दो किलोमीटर दूर जोलाहन पुरवा गांव से 200 की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। सभी ने घर में घुसकर बांका, रॉड और अन्य हथियार से हमला किया। महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि कई महिलाओं से छेड़छाड़ के साथ घर में लूटपाट भी होने का आरोप लोगों ने लगाया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला कला के मजरा मक्कापुरवा गांव निवासी ग्रामीण बुधवार को मवेशी चराने गए थे। देर शाम को सभी मवेशी चराकर वापस आ रहे थे। तभी मवेशी एक आम के बाग में चली गई। इसी बाग मालिक अल्पसंख्यक समाज का व्यक्ति नाराज हो गया। उसने अन्य साथियों की मदद से मवेशी पालक की पिटाई कर दी। इस पर दो मवेशी पालक घायल हो गए। उसने गांव में बताने और मुकदमा लिखाने की बात कही। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नाराज हो गए। दो किलोमीटर दूर अल्पसंख्यक बस्ती जुलाहनपुरवा में मामले की जानकारी दी। इसके बाद 200 की संख्या में पहुंचे लोगों ने बहुसंख्यक समाज के घरों में धावा बोल दिया।

सभी ने गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि बांका, रॉड और अन्य धारदार हथियार से हमला किया। जिसमें राधेश्याम यादव, सुरेश सुमन, सुधा, उठे प्रसाद समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी ने पुलिस को सूचना दी। देर रात में पुलिस पहुंची। राधेश्याम ने आमिर अली, शेर खान, चिलंगी, छोट्टन खां, मोलहे, बड़े समेत 200 से अधिक लोगों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही घर में लूटपाट करने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मटेरा पुलिस ने सिर्फ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। उधर आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी है। गांव में पुलिस तैनात है। थानाध्यक्ष राम दावन मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दो किलोमीटर से आए, फिर भी साधारण धारा लगाया
गांव निवासी राधेश्याम का कहना है कि 200 की संख्या में लोग पहुंचे और घर में घुसकर धावा बोला। इसके बाद भी पुलिस ने साधारण धाराएं लिखीं। इतना ही नहीं आरोपियों की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर लिया है। ऐसे में सभी एसपी से न्याय की मांग करते हैं।
यह भी पढ़ें:-महिला ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
