हरदोई : युवती को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को अकेला पाकर युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना का मामला दर्ज कराया गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के …

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को अकेला पाकर युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना का मामला दर्ज कराया गया है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया की उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। 9 अगस्त की शाम लगभग 6:00 बजे शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव रौरा निवासी शिवम पुत्र राजेंद्र उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा तथा दुष्कर्म करने की नियत से उसके कपड़े फाड़ डाले। बकौल मां पुत्री के चीखने और चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी शिवम जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की रिपोर्ट शाहाबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: अंधड़ से बिजली के दो पोल टूटे, 18 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे लोग

संबंधित समाचार