कानपुर : ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित हुआ कानपुर नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। एक बार फिर नगर निगम को भारतीय गुणवत्ता परिषद ने ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया है । दिल्ली से आई टीम ने 11 से 14 जुलाई तक शौचालयों का निरीक्षण किया था। उन्होंने देखा था कि यह शौचालय नियमानुसार और मानक को पूरा कर रहे हैं कि नहीं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय …

कानपुर, अमृत विचार। एक बार फिर नगर निगम को भारतीय गुणवत्ता परिषद ने ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया है । दिल्ली से आई टीम ने 11 से 14 जुलाई तक शौचालयों का निरीक्षण किया था। उन्होंने देखा था कि यह शौचालय नियमानुसार और मानक को पूरा कर रहे हैं कि नहीं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय संखवार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछले साल 25वें नंबर है । वहीं, मेयर प्रमिला ने भी शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित होने पर बधाई दी। साथ ही आदेश दिए कि हर घर से कचरा उठाया जाए।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि पांचवी बार शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया गया है। वर्तमान में 80 वार्डों से ही कचरा उठ रहा है। सफाई व्यवस्था में देश में नंबर वन आने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: रक्षाबंधन के दिन भी जलसंस्थान ने पेयजल का तरसाया, पानी के लिए भटके लोग

संबंधित समाचार