अमृत विचार की खबर का असर : लोहिया संस्थान के स्वास्थ्यकर्मियों को मिला वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में काम कर रहे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को आज वेतन मिल गया है। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी की लहर है। इसके लिए उन्होंने न केवल आपके अपने अमृत विचार प्रकाशन को सराहा है बल्कि इसी तरह से सच्चाई की पत्रकारिता करने का हौसला भी दिया …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में काम कर रहे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को आज वेतन मिल गया है। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी की लहर है। इसके लिए उन्होंने न केवल आपके अपने अमृत विचार प्रकाशन को सराहा है बल्कि इसी तरह से सच्चाई की पत्रकारिता करने का हौसला भी दिया है।

दरअसल, अगस्त महीने की 10 तारीख गुजर जाने के बाद भी डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत करीब 3 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन इस बार नहीं आया था,जबकि दूसरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा था,इसके चलते स्वास्थ्यकर्मियों में मायूसी थी,जिसके बाद अमृत विचार ने त्योहार पर सैलरी न मिलने से लोहिया संस्थान के स्वास्थ्यकर्मी मायूस शीर्षक के साथ समाचार चलाया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटी। बताया जा रहा है कि आज यानी की गुरूवार को स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन दे दिया गया है।

डॉ.राम मनोहर लोहिया संस्थान में नर्सिंग,कम्युटर आपरेटर,वार्ड ब्वाय,वार्ड आया,गार्ड,माली मिलाकर करीब 3000 हजार से अधिक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियां में निराशा थी। बताया जा रहा है कि त्योहारों पर हमेशा समय से पहले वेतन मिल जाया करता था,जिससे त्योहार मनाने में कर्मचारियों को कोई दिक्कत न आये,लेकिन इस बार त्योहार के दिन वेतन आया है।

यह भी पढ़ें –अमरोहा: 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 141 सक्रिया केस

संबंधित समाचार