शाहजहांपुर: दो प्राइवेट नर्सिंग होम में एसीएमओ का छापा, मचा हड़कंप
अमृत विचार, निगोही। एसीएमओ ने निगोही के साईं अस्पताल के साथ नवजीवन अस्पताल में औचक निरीक्षण कर कागजात चेक किए। सब कुछ ओके नहीं मिलने पर उन्हे नोटिस जारी कर 17 अगस्त तक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को एसीएमओ डा. रोहिताश कुमार ने निगोही के साईं नर्सिंग होम तथा नवजीवन नर्सिंग …
अमृत विचार, निगोही। एसीएमओ ने निगोही के साईं अस्पताल के साथ नवजीवन अस्पताल में औचक निरीक्षण कर कागजात चेक किए। सब कुछ ओके नहीं मिलने पर उन्हे नोटिस जारी कर 17 अगस्त तक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को एसीएमओ डा. रोहिताश कुमार ने निगोही के साईं नर्सिंग होम तथा नवजीवन नर्सिंग होम में अचानक छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से वहां के कागजात के अलावा चिकित्सकों के बारे में जानकारी मांगी। साईं अस्पताल में मौके पर एक भी महिला डॉक्टर नहीं मिली। जबकि अस्पताल में कई महिला मरीज एडमिट थीं। स्टाफ के द्वारा बताया गया कि महिला डॉक्टर रक्षाबंधन की छुट्टी पर हैं।
यहां कुछ संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए 17 अगस्त को मूल कागज व चिकित्सकों से संबंधित जानकारी मांगी है। तत्पश्चात एसीएमओ नवजीवन अस्पताल पहुंचे, वहां भी उन्होंने चिकत्सको की जानकारी समेत अस्पताल के रजिस्ट्रेशन आदि के कागज देखे, यहां भी संतुष्ट न होने पर नोटिस जारी किया और 17 अगस्त तक जवाब देने के निर्देश दिए। एसीएमओ की अचानक इस कार्रवाई से प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। एक अस्पताल के डॉक्टर तो मरीजों को छोड़ के ही चले गए।
