बरेली: फोन पर पति से विवाद होने के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति से फोन पर विवाद होने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसका पता परिवार वालों को चला हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले विवाहिता को …

बरेली, अमृत विचार। पति से फोन पर विवाद होने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसका पता परिवार वालों को चला हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करते थे। जिस कारण उसने आत्महत्या की है।

थाना प्रेमनगर के बड़ा बाजार भरत गली दिवासी अंकित देवल ने बताया उसने अपनी 26 वर्षीय बहन सुरभी की शादी आठ महीने पहले संभल के सिरसा निवासी विशाल देवल के साथ की थी।शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। एक महीने पहले अंकित सुरभी को अपने साथ ले आया था।

उसकी मां रक्षा बंधन पर्व के चलत अपने मायके गई हुई थी। अंकित ने बताया शाम 6 बजे के समय वह वाहर चला गया। इस बीच विशाल का फोन आया। उसके बाद उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने सुरभी के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अधिशासी अधिकारी कर रहे राष्ट्र ध्वज का अपमान, उल्टा तिरंगा लेकर निकाली रैली

संबंधित समाचार