लखनऊ : सीएम योगी ने दी रक्षाबंधन की बधाई
लखनऊ, अमृत विचार। पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सीएम योगी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी सावधानियां बरतते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की है। गुरुवार को …
लखनऊ, अमृत विचार। पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
साथ ही सीएम योगी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी सावधानियां बरतते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की है। गुरुवार को बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। इस त्यौहार को हम सभी को प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। साथ ही कोरोना के प्रति भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: आजादी का जश्न मनाने में मुस्लिम कॉलेज भी पीछे नहीं, बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
