पीलीभीत: पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरखेड़ा। कलयुगी पुत्र अपने ही पिता का काल बन गया। हसिया से वार कर पिता की जान ले ली। विवाद रुपये को लेकर हुआ। अब पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज रमपुरा में पिता-पुत्र में रुपये के लेनदेन के विवाद में पुत्र ने अपने पिता का …

अमृत विचार, बरखेड़ा। कलयुगी पुत्र अपने ही पिता का काल बन गया। हसिया से वार कर पिता की जान ले ली। विवाद रुपये को लेकर हुआ। अब पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज रमपुरा में पिता-पुत्र में रुपये के लेनदेन के विवाद में पुत्र ने अपने पिता का ही सीना चीर दिया। घायल पिता को सीएससी बरखेड़ा लाया गया, वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गनेश प्रसाद 65 वर्ष के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की माने तो पिता-पुत्र के बीच देन लेन का विवाद था। जब पुत्र ने अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिस बात पर पुत्र आग बबूला हो गया और उनकी छाती पर हँसिये से वार कर दिया। हालत गम्भीर होने पर उनको 108 की मदद से सीएचसी लाया गया वहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। आरोपी पुत्र तोताराम घटना के बाद से फरार है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा