आज का राशिफल।12 अगस्त , 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ तनाव कम हो सकता है। आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति होगी। मन का तनाव दूर होगा। व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें। वृष आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों …

मेष

आज व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ तनाव कम हो सकता है। आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति होगी। मन का तनाव दूर होगा। व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें।

वृष

आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। खेल और कलाक्षेत्र से जुड़े करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। आप रचनात्मक विचारों के कारण प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

मिथुन

आज दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन रहेगी। यदि कोई आपके विचारों से सहमत नहीं है तो उस पर विचार थोपने से बचें। धैर्य और संयम के कारण आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस को लेकर बड़ी डील हो सकती है। विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।

कर्क

आज नई तकनीक के अध्ययन के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। विरोधियों के ऊपर वर्चस्व स्थापित कर पायेंगे। सत्कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में आप हस्तक्षेप न करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

सिंह

आज अपने व्यवहार में अभिमान न आने दें। बाहर शिक्षा ले रहे छात्रों को अध्ययन में थोड़ी असुविधा महसूस होगी। मन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। यदि मंहगी वस्तुओं को खरीद रहे हैं तो पहले उसकी थोड़ी जांच-परख कर लें।

कन्या

आज राजनैतिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक समस्याओं का समाधान करें। किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपको शरीर में थकावट हो सकती है।

तुला

आज जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। इसके कारण आत्मविश्वास में कमी आयेगी। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।

वृश्चिक

आज कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। दोपहर के बाद कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।

धनु

आज वरिष्ठ व्यक्तियों की अवहेलना न करें। तनाव के कारणों को पहचानें और उनसे बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। जमीन और संपत्ति के मामलों को लेकर परेशानी होगी।

मकर

आज सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। गुस्से में आकर कड़वे वचन बोलने से बचें। कोई मूल्यवान वस्तु आज गुम हो सकती है। समय अनुसार आपके सभी काम बनते जायेंगे। बच्चों के साथ आपका समय अच्छे से बीतेगा।

कुंम्भ

आज बड़ों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन संबंधी परेशानी हो सकती है। दूसरों की सहायता करने से आत्मसन्तुष्टी की अनुभूति होगी। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। पूर्व में बनी हुई योजनाओं पर ही काम करेंगे।

मीन

आज अपने आचरण को संयमित रखें। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी की समस्या समाप्त होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे।