गोंडा: अवध क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा का हुआ निधन, लखनऊ के SGPGI में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण मिश्रा का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे और लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में शिफ्ट किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा …

गोंडा। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण मिश्रा का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे और लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में शिफ्ट किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 4:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन की खबर सुनकर भारतीय जनता पार्टी व उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे शेष नरायन मिश्रा एक सप्ताह पहले बीमार हुए थे और उन्हे इलाज के लिए लखनऊ के डिवाइन सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले डिप्टी सीएम व प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर उनको स्वास्थ्य की हाल लिया था। उस दौरान डाक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया था लेकिन गुरुवार की देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और शुक्रवार की सुबह 4:45 बजे उनका निधन हो गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के निधन की खबर सुनकर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शेष नरायन मिश्रा काफी सरल व सौम्य स्वभाव के थे और इस नाते वह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष के निधन की खबर से बीजेपी कार्यकर्ताओं व उनके शुभचिंतकों को गहरा आघात लगा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के निधन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, तरबगंज विधायक प्रेम नरायण पांडेय,कटरा विधायक बावन सिंह, मनकापुर विधायक व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने शोक जताया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य भी रहे शेष नरायन मिश्रा

गोंडा। शेषनरायन मिश्रा कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के भुतही गांव के मूल निवासी थे। हालांकि काफी पहले वह गोंडा शहर में आकर बस गए थे। मूल रूप से दवा व्यवसायी शेषनरायन मिश्रा बीजेपी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक थे। उनकी निष्ठा न लगन के बदौलत वर्ष 2004 में उन्हें भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में उन्हे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य बनाया गया और फिर 2020 में वह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। वर्तमान में वह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे थे।

बीजेपी ने स्थगित किए आज के कार्यक्रम

गोंडा। वरिष्ठ भाजपा नेता व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चलाया जा रहा कार्यक्रम व अन्य सभी पार्टी कार्यक्रम शुक्रवार को स्थगित रहेंगे।

पढ़ें-अयोध्या: वादाखिलाफी दिवस मनाने से पहले भाकियू ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

संबंधित समाचार