अयोध्या: दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले गैंग रेप के तीनों आरोपी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के तीनों नामजदआरोपियों को बीकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगातार दबिश डाल रही थी। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी …

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के तीनों नामजदआरोपियों को बीकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगातार दबिश डाल रही थी।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज हुआ था।

आरोप है कि 8 अगस्त की शाम दोनों बहनें बाजार गई थीं। साइकिल से देर शाम घर लौटते समय आरोपियों द्वारा रास्ते में गन्ने के खेत में उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। आरोपी चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी के निवासी हैं।

पढ़ें-अयोध्या: सगी बहनों से गैंगरेप मामले में 3 पर केस, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

संबंधित समाचार