बांदा: यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सरकार देगी मुआवजा, सीएम योगी ने किया यह बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव डूबने की दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी तथा कम से कम 15 लोग लापता हैं, जबकि रात भर चले बचाव कार्य के फलस्वरूप 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने …

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव डूबने की दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी तथा कम से कम 15 लोग लापता हैं, जबकि रात भर चले बचाव कार्य के फलस्वरूप 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के मंत्री रामकेश निषाद और राकेश सचान को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के कार्यालय से गुरुवार को देर रात दी गयी जानकारी के मुताबिक नाव के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य रात में भी जारी रहा। इसके फलस्वरूप नाव में सवार 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस दुर्घटना में 14 से 15 लोग अभी भी लापता बताये गये हैं।

पढ़ें-अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर जा रही नाव डूबी, दो की मौत, पांच लापता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya: संजू का तबला, हरिहरन की गायकी और शोवना नारायण का कथक रहा आकर्षण
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह धूमधाम से समाप्त: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा – “विश्व का पथ-प्रदर्शक है यह संस्थान”
पर्यावरणविदों ने कहा पशु हमारे प्रथम आदर्श और शिक्षक रहे हैं... नेशनल पीजी में हुआ जलवायु परिवर्तन पर मंथन
भविष्य आईटी का है, तकनीकी स्किल्स बढ़ाएं नहीं तो पीछे रह जाएंगे: डॉ. आशीष गोयल