अयोध्या: ट्रक ने मारी मोपेड को टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरयू स्नान कर मोपेड से गोरखपुर जा रहे दो व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों …

अयोध्या। सरयू स्नान कर मोपेड से गोरखपुर जा रहे दो व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी रामदास (62) पुत्र कोदई यादव, बमभौर निवासी झोकन यादव (58) पुत्र राम नारायण के साथ अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए थे। शुक्रवार सुबह 7 बजे सरयू स्नान कर गोरखपुर अपनी मोपेड से जा रहे थे। सर्विस मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते ही सरयू पुल से पहले लखनऊ की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झोकन को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने झोकन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया, जिसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा है। इस दौरान जाम की स्थित बन गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन शुरू कराया।

पढ़ें-उन्नाव में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में युवती समेत दो ने गंवाई जान

संबंधित समाचार