अयोध्या में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों पर, मंदिर-मंदिर पहुंचे सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 8 हजार मंदिरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या की मंदिरों की ओर रुख किया। लल्लू सिंह ने मंदिरों में …

अयोध्या। अयोध्या में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 8 हजार मंदिरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या की मंदिरों की ओर रुख किया। लल्लू सिंह ने मंदिरों में पहुंचकर साधु-संतों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे।
सांसद मणि रामदास छावनी, जानकी घाट, रंगमहल, हनुमत निवास, झुनकी घाट, कारसेवकपुरम, राम चरित भवन, राज गोपाल मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचे और प्रमुख संतों महंतों से मुलाकात कर आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाने का आह्वान किया। कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।

अयोध्या में झूला मेला का आनंद अपने चरम पर है तो दूसरी तरफ तिरंगा फहराने के उत्सव की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां भी अपने स्तर पर इस उत्सव में भागीदारी के लिए घर-घर तिरंगा फहराए जाने की अपील कर रही हैं। सांसद लल्लू सिंह शुक्रवार को मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है।

इसमें सबको बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। चंपत राय ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर कहा कि सभी को तिरंगे का सम्मान करते हुए अपने घरों में फहराना चाहिए। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जहां पर भी सनातन धर्म और संस्कृति का मठ मंदिर है।

सभी मठ मंदिरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील संत महंत जगतगुरु शंकराचार्य से करेंगे। भगवा के साथ-साथ तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है जब इस राष्ट्रीय ध्वज का सरकार ने आह्वान किया कि हर घर तिरंगा फहराया जाए। यह तिरंगा उत्सव सभी को मनाना चाहिए।

पढ़ें-भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर होंगे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिखेगी ‘‘एक उज्ज्वल लोकतंत्र के तौर पर भारत की प्रगति’’ की झलक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता