पीलीभीत: रक्षाबंधन पर पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कई भाई-बहनों ने मनाया पर्व
पीलीभीत, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर तराई की गंगा जमुनी तहजीब भी दिखाई दी। हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कई भाई-बहनों ने पर्व मनाया। कहीं हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाई को राखी बांधी तो कहीं हिंदू भाई को राखी बांधने के लिए मुस्लिम बहनें पहुंची। शहर के मोहल्ला मदीनाशाह के रहने वाले हाशिम …
पीलीभीत, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर तराई की गंगा जमुनी तहजीब भी दिखाई दी। हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कई भाई-बहनों ने पर्व मनाया। कहीं हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाई को राखी बांधी तो कहीं हिंदू भाई को राखी बांधने के लिए मुस्लिम बहनें पहुंची। शहर के मोहल्ला मदीनाशाह के रहने वाले हाशिम नाज को बहन ममता ने तिलक कर राखी बांधी। ममता ने भाई हाशिम को तिरंगा भी भेंट किया। इसके अलावा अनंतमा ने अपने हिंदू भाई प्रशांत रवि की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आजादी के अमृत महोत्सव में डूबे तराई के लोग, पुलिस ने निकाली मैराथन, घर-प्रतिष्ठान पर लहराया तिरंगा
