बरेली में कोरोना ने लगाया शतक, फिर मिले आठ पॉजिटिव मामले
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हर रोज नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या को बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटे में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हर रोज नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या को बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटे में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता समेत आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई है।
शहर से लेकर देहात तक में हर रोज कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रेमनगर के बुजुर्ग, गांधीनगर की 62 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। पटेलनगर की महिला, इज्जतनगर के बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोविड पाजिटिव आई है। इसके अलावा राजेंद्रनगर में रहने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता की तबीयत खराब होने पर उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई।
वह होम आइसोलेशन में हैं। सनसिटी में रहने वाली बुजुर्ग महिला, इज्जतनगर का 12 वर्षीय बालक भी संक्रमित हो गए हैं। सैनिक अस्पताल के कर्मचारी की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है। कोविड सर्विलांस अधिकारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 106 सक्रिय मरीज हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: जुआ खिलाती दबंग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
