कानपुर: तिरंगे के संग भ्रमण पर निकले पुलिस कमिश्नर, कराया भयमुक्त माहौल का अहसास
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शान बान से अमृत महोत्सव मनाने के लिए जागरूकता का संदेश लेकर खुद पुलिस आयुक्त शुक्रवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस को जहां सुरक्षा का एहसास कराया वहीं हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की। …
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शान बान से अमृत महोत्सव मनाने के लिए जागरूकता का संदेश लेकर खुद पुलिस आयुक्त शुक्रवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस को जहां सुरक्षा का एहसास कराया वहीं हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने सद्भावना चौकी से नई सड़क बेकनगंज, चमनगंज इलाकों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से शांति व्यवस्था, अमन चैन रखने की अपील की। उन्हें तिरंगे का अपमान न हो इसके लिए जागरूक किया। किसी भी घटना और अराजकतत्वों की जानकारी पुलिस को तुरंत देने के लिए कहा।

उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का महोत्सव मनाने के साथ ही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के सभी बिंदुओं पर भी व्यापक इंतजाम कर रही है। इस दिन किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो इसलिए पुलिस दिन रात सड़कों पर उतर कर भयमुक्त वातावरण कायम करने की कोशिश कर रही है। अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की छवि जनता के बीच बेहतर करने का प्रयास चलता रहेगा। पुलिस ने नई सड़क हिंसा के तनाव को कम करने के प्रयास के तहत चंद्रेश्वर हाते के लोगो को तिरंगा भी दिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : चार्ज संभालते ही कोतवाल पर गिरी गाज, एक्शन मोड में दिखे पुलिस कमिश्नर
