सहारनपुर: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी देवबंद, प्रभाकर कैंतुरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी देवबंद, प्रभाकर कैंतुरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा के तहत देवबंद-नानौता सड़क मार्ग पर भायला के निकट नागदेवता मंदिर के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि भायला गांव निवासी नितिन पुत्र नरेंद्र अपनी बाइक से बड़गांव से भायला लौट रहा था। जबकि सरफराज पुत्र मोहम्मद कामिल निवासी गांव कंजौली थाना रामपुर मनिहारान अपनी बाईक से अपने दो रिश्तेदारों जमील और आकिल के साथ देवबंद क्षेत्र के गांव चैंदाहेडी से वापस लौट रहा था।
तभी मार्ग पर दोनों की बाइक आपस में टकरा गयी। जिससे चारों को घायल हालत में देवबंद के सरकारी अस्पातल लाया गया। जहां सबसे पहले 25 वर्षीय नितिन ने दम तोड़ दिया। वहीं, 26 वर्षीय सरफराज की मौत उपचार के दौरान हुई। पुलिस निरीक्षक कैंतुरा ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने कानूनी औपचारिकतायें पूरी करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:-अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, प्रेग्नेंट महिला समेत पांच लोगों की मौत
