पीलीभीत: जुएं में मिली हार तो फल विक्रेता को कैंची घोंपकर किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। जुए में हारजीत के बाद विवाद हो गया। हार से गुस्साए दबंगो ने सब्जी विक्रेता को सरेराह पकड़ लिया। इसके बाद कैंची से पेट और पीठ में वार किए। उसे बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ गए। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर आये। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुँचे और …

अमृत विचार, पीलीभीत। जुए में हारजीत के बाद विवाद हो गया। हार से गुस्साए दबंगो ने सब्जी विक्रेता को सरेराह पकड़ लिया। इसके बाद कैंची से पेट और पीठ में वार किए। उसे बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ गए। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर आये। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ पहुँचे और जानकारी जुटाई। हमलावर घटना के बाद से ही फरार है।

घटना शहर के मोहल्ला देशनगर की है। यहां के रहने वाले दीपक पुत्र गिरधारीलाल सुनगढ़ी थाने के सामने फल का ठेला लगाते है। गुरुवार को वह अपनी ससुराल बिठौरा गए थे। शुक्रवार दोपहर को रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद वापस आए। फिर छुट्टी होने पर वह मोहल्ले के ही नत्थू सिंह, सुनील आदि के साथ ताश खेलने चले गए। यहां से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच आरोपी पीछे से आये और हमला बोल दिया। कैंची से कई वार पीठ और पेट पर किये। सिर पर डंडा मारा। जिसके बाद पीड़ित बेहोश हो गया।

फिर हमलावर 17 हज़ार रुपये भी छीन ले गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया तो परिजन भी आ गए। आनन फानन में घायल को परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। घटना का पता लगते ही सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाल हरीश वर्धन सिंह जिला अस्पताल पॅहुचे और घायल से घटना की जानकारी जुटाई। सीओ सिटी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गयी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाल को दिए गए है । हमलावर की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार