आगरा: बेकाबू भीड़ के कारण ताजमहल के मुख्य गुंबद में सैलानियों का प्रवेश बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा स्थित एतिहासिक ताजमहल में इन दिनों सेलानियों के लिये प्रवेश निशुल्क होने के कारण उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर पर्यटकों एवं संरक्षित इमारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अगले तीन दिनों के लिये ताज महल के मुख्य गुंबद को बंद रखने का निर्णय लिया …

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा स्थित एतिहासिक ताजमहल में इन दिनों सेलानियों के लिये प्रवेश निशुल्क होने के कारण उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर पर्यटकों एवं संरक्षित इमारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अगले तीन दिनों के लिये ताज महल के मुख्य गुंबद को बंद रखने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एएसआई ने देश भर के संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिये प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। इन दिनों ताजमहल और इसके मुख्य गुंबद में भी निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन बेक़ाबू होती भीड़ के कारण मुख्य गुंबद में 13, 14 और 15 अगस्त को पर्यटक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस अवधि में ताज महल के चमेली फर्श पर स्थित मुख्य मकबरे में पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे पर्यटक शाहजहां और मुमताज की कब्रों का दीदार नहीं कर पाएंगे।

ताज महल के दीदार को प्रतिदिन औसतन 50 हजार पर्यटक आ रहे हैं। गुरुवार को तो 70 हजार से अधिक पर्यटक आए। पश्चिमी गेट पर बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई बार लाठियां फटकारने की नौबत आई थी। लंबी लाइनें स्मारक के पूर्वी व पश्चिमी द्वार के अतिरिक्त चमेली फर्श पर भी मुख्य गुम्बद पर जाने को लगीं। गुरुवार को तो अंधेरा होने के बाद मुख्य गुम्बद में शाहजहां व मुमताज की कब्र वाले कक्ष में रोशनी के अभाव में मोबाइल फोन की टार्च जलाकर पर्यटकों ने किसी तरह स्मारक देखा था। बच्चों को लोग कंधों पर बैठाकर भीड़ से बचाते हुए नजर आए थे।

अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि चमेली फर्श से मुख्य मकबरे की ऊंचाई अधिक है। स्मारक में प्रवेश निशुल्क होने के कारण भीड़ उमड़ रही है। इस स्थिति में कोई हादसा नहीं हो, इसके लिए दिल्ली मुख्यालय को ताजमहल के मुख्य मकबरे को बंद रखे जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर मंजूरी मिलने के बाद शनिवार से सोमवार तक मुख्य गुम्बद बंद रखने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें:-आगरा : ताजमहल में टूटा नियम, परिसर में नमाज पढ़ते हुए तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार