राज्यपाल ने राजभवन से तिरंगा रैली को किया रवाना, कहा- राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान का प्रतीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि आंदोलन है। राज्यपाल शुक्रवार को राजभवन कर्मियों की तिरंगा रैली की शुरुआत के मौके पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।आजादी के अमृत महोत्सव व 75वीं वर्षगांठ पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों की रैली …

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि आंदोलन है। राज्यपाल शुक्रवार को राजभवन कर्मियों की तिरंगा रैली की शुरुआत के मौके पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।आजादी के अमृत महोत्सव व 75वीं वर्षगांठ पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों की रैली राजभवन के गेट नंबर दो से शुरू हुई, जो हजरतगंज होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां से कैसरबाग चौराहा, बापू भवन होते हुए राजभवन के गेट नम्बर 8 पर समाप्त हुई।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान को लेकर लोगों के दिलो-दिमाग में जोश व उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस राष्ट्रीय आंदोलन में अपना योगदान देने के लिए समर्थन दे रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन के अधिकारी- कर्मचारी आज के दिन ये प्रण करें कि वे जिस पद का दायित्व संभाल रहे हैं उस पर अपना सर्वाेत्तम योगदान देकर अपने प्रदेश व देश को विकास के सर्वाेच्च शिखर पर ले जाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘करो या मरो’, ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ जैसे आंदोलनों ने स्वतंत्रता आन्दोलन की जो अलख जगायी थी उसी का परिणाम था कि हमें वर्ष 1947 में आजादी मिली। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वाधीनता का यह उत्सव हमें अपनी छिपी ताकत को फिर से खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तिरंगा भेंट किया।

यह भी पढ़ें:-पूरी तैयारी के बाद ही नैक के लिए करें आवेदन: आनंदीबेन पटेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव