बरेली: बेंगलुरू-मुंबई फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन, जानें किस दिन कहां की फ्लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो एयरलाइंस ने एयर ट्रैफिक कम होने पर पूर्व में जारी समर शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। अब अगस्त भर सिर्फ आठ दिन ही मुंबई और बेंगलुरू शहर के लिए बरेली से फ्लाइट संचालित हाेगी। इसमें तीन दिन मुंबई को अतिरिक्त फ्लाइट चलेगी। उस दिन बेंगलुरू फ्लाइट संचालित नहीं होगी। 30 …

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो एयरलाइंस ने एयर ट्रैफिक कम होने पर पूर्व में जारी समर शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। अब अगस्त भर सिर्फ आठ दिन ही मुंबई और बेंगलुरू शहर के लिए बरेली से फ्लाइट संचालित हाेगी। इसमें तीन दिन मुंबई को अतिरिक्त फ्लाइट चलेगी। उस दिन बेंगलुरू फ्लाइट संचालित नहीं होगी। 30 अगस्त तक 8 दिन फ्लाइट दोनों शहरों के लिए उड़ान नहीं भरेगी।

इंडिगो के सूत्रों के अनुसार दोनों शहरों के लिए 180 सीटर एयरबस संचालित है। लगातार फ्लाइट संचालित करने पर पर्याप्त एयर ट्रैफिक नहीं मिल रहा था। इस कारण अगस्त माह का अलग से शेड्यूल जारी किया गया। इंडिगो के सिविल एयरपोर्ट पर तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी शेड्यूल पर अक्टूबर तक फ्लाइट संचालित करने को उच्चाधिकारी कह रहे हैं।

इस शेड्यूल में दोनों शहरों के लिए पर्याप्त एयर ट्रैफिक मिल रहा है। इंडिगो की बरेली फ्लाइटों से प्रतिदिन 650 से अधिक यात्री बरेली-मुंबई और बेंगलुरू के लिए आना-जाना कर रहे हैं। इसमें सर्वाधिक यात्री कुमाऊं मंडल के जिलों के बताए जा रहे हैं।

अगस्त में इन तारीखों में नहीं मुंबई व बेंगलुरू की फ्लाइट
13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 को कोई फ्लाइट नहीं है।

इन तारीखों में मुंबई-बेंगलुरू दोनों शहरों के लिए हैं फ्लाइट
14, 17, 19, 21 और 24, 26, 28 और 28 को दोनों शहरों के लिए

इन तारीख में सिर्फ मुंबई के लिए फ्लाइट
15, 22, 29 को मुंबई

यह भी पढ़ें- बरेली: कर्मयोगी मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं झगड़ालू रेलकर्मी

संबंधित समाचार