Royal London Cup : चेतेश्वर पुजारा की तूफानी पारी, एक ओवर में जड़े 22 रन, ठोका ताबड़तोड़ शतक…देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं और ससेक्स टीम के लिए खेल रहे हैं। पहले काउंटी टीम में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब रॉयल लंदन वनडे कप में भी चेतेश्वर पुजारा का दम देखने को मिला है। पुजारा ने अपनी टीम के लिए धुआंधार सेंचुरी जड़ दी …

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं और ससेक्स टीम के लिए खेल रहे हैं। पहले काउंटी टीम में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब रॉयल लंदन वनडे कप में भी चेतेश्वर पुजारा का दम देखने को मिला है। पुजारा ने अपनी टीम के लिए धुआंधार सेंचुरी जड़ दी है। हालांकि 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम चार रन से चूक गई।

सिर्फ 79 बॉल में 107 रनों की पारी खेली
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में ससेक्स टीम के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने वॉरविकशायर के खिलाफ सिर्फ 79 बॉल में 107 रनों की पारी खेली। इसमें उनके नाम सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। पुजारा ने एक ओवर में 22 रन निकालते हुए अपना शतक पूरा किया और वह 49वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए, तब टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। लेकिन, ससेक्स जीत से चार रन दूर रह गई और ससेक्स की टीम सात विकेट पर 306 रन ही बना सकी।

कृणाल पांड्या ने झटके तीन विकेट
वहीं स्टार हरफनमौला कृणाल पांड्या ने वार्विकशर के लिए तीन विकेट लिए, जिनमें से दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। पांड्या ने अली ओर (81), टॉम क्लार्क (30) और डेलरे रॉलिंस (11) के विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें : IND vs ZIM ODI Series : कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, देखिए दिलचस्प तस्वीरें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा