सुल्तानपुर: दारोगा का घूस मांगने का ऑडियो वायरल, सीओ को दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात दारोगा जगदीश यादव का कार्रवाई के नाम पर घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल आडियो में एक मुकदमे के संदर्भ में विवेचना की सीडी दाखिल करने के नाम पर दारोगा …

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात दारोगा जगदीश यादव का कार्रवाई के नाम पर घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

वायरल आडियो में एक मुकदमे के संदर्भ में विवेचना की सीडी दाखिल करने के नाम पर दारोगा ने पीड़ित से 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है। पीड़ित से न्यायालय में सीडी दाखिल करने के लिए पैसा देने का नियम समझा रहा है।

इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने संज्ञान लिया। एसपी ने बताया कि जयसिंहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सीओ ने बताया कि मामला गंभीर है। वायरल आडियो की जांच की रही है।

पढ़ें-UP: कैमरे में कैद हुआ घूसखोर दारोगा, सुलह कराने के नाम पर वसूले 10 हजार रुपए, हुआ लाइन हाजिर

संबंधित समाचार