मुरादाबाद : छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट-स्मार्टफोन, पंचायती राज मंत्री बोले- बेहतर शिक्षा में मददगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार शिक्षा को शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पित है। तकनीक आधारित शिक्षा में सरकार द्वारा वितरित किया जा रहा मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन इसमें मददगार साबित हो रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज मंत्री ने 17 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार शिक्षा को शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पित है। तकनीक आधारित शिक्षा में सरकार द्वारा वितरित किया जा रहा मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन इसमें मददगार साबित हो रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज मंत्री ने 17 छात्र छात्राओं को मुफ्त स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि इसका सदुपयोग कर अपने भविष्य को संवारने की जरूरत है।

नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने सरकार के इन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। कहा अधिकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से पात्रों को लाभ दिलाने के लिए कार्य करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरूण कुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश में 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उन्होंने बताया कि 2021 में सरकार ने जिले के लिए 8479 टैबलेट और 13000 हजार स्मार्ट फोन दिया था। इसमें से 12983 स्मार्ट फोन बांटा जा चुका है, शेष 17 का आज वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि स्नातक कक्षाओं के छात्र छात्राओं के अलावा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग और कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों को दिया जाता है। साथ ही स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र छात्राओं, व्यवसायिक प्रशिक्षण, पैरामेडिकल विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग के लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शाह गुलाम बोलन को हुई थी काला पानी की सजा, क्रांतिकारियों के लिए खाने और रहने की करते थे व्यवस्था

संबंधित समाचार