बदायूं: गली-गली में गूंजा नारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं,अमृत विचार। अमृत विचार की तिरंगा यात्रा शहर की गलियों में घूमी तो पूरा शहर देश भक्ति में सरावोर हो गया। प्रशासन व पुलिस अधिकारी, विधायक, चेयरमैन, नेता, साहित्यकार, समाजसेवी, नागरिक, शिक्षक, एनसीसी कैटेड और स्कूली बच्चे सभी एक साथ हाथ में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए आगे कदम बढ़ा रहे थे। शहर के तमाम …

बदायूं,अमृत विचार। अमृत विचार की तिरंगा यात्रा शहर की गलियों में घूमी तो पूरा शहर देश भक्ति में सरावोर हो गया। प्रशासन व पुलिस अधिकारी, विधायक, चेयरमैन, नेता, साहित्यकार, समाजसेवी, नागरिक, शिक्षक, एनसीसी कैटेड और स्कूली बच्चे सभी एक साथ हाथ में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए आगे कदम बढ़ा रहे थे। शहर के तमाम इलाके देश भक्ति के नारों से गूंज उठे, जिससे लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर नारे लगाने को मजबूर हो गए। इस तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों के उत्साह और जज्वे को देख हर कोई देश पर मर मिटने के लिर तैयार नजर आ रहा था।

अमृत विचार की तिरंगा यात्रा सुबह करीब नौ बजे शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से जयकारों के साथ रवाना हुई। सीडीओ ऋषि राज और डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा जिला महिला अस्पताल के सामने होकर लाबेला चौक, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड चौराहा, छह सड़का, घंटाघर चौराहा, नेहरु चौक आदि इलाकों में होकर नगर पालिका के सामने गुरुद्वारा शक्ति टैंट हाउस पहुंचकर समाप्त हुई।

पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीप माला गोयल, साहित्कार व समाजसेवी अशोक खुराना, भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, समाजसेवी अशोक सक्सेना, ध्रुवदेव गुप्ता आदि ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, एनसीसी कैडेट और युवा मंच संगठन के युवा शामिल रहे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इसी के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमृत विचार की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ये भी पढ़ें- बदायूं: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता