मुरादाबाद : सिर में चाकू गोदकर युवक की हत्या, धान के खेत में मिला खून से लथपथ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सिर में चाकू गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या करी दी गई। परिजनों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है। फिलहाल इस मामले में कोई नामजद तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। भगतपुर थाना प्रभारी के मुताबिक सुबह …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सिर में चाकू गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या करी दी गई। परिजनों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है। फिलहाल इस मामले में कोई नामजद तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

भगतपुर थाना प्रभारी के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि धारदार हथियार से एक युवक की हत्या की गई। खून से लथपथ युवक बेसुध हाल में थाना क्षेत्र के बहोरनपुर मंझरा कुरी गांव की सीमा में धान के खेत में पड़ा मिला है। युवक की पहचान 32 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बढ़पुरा मंझरा कुरी थाना भगतपुर के रूप में हुई। दोनों ही गांव एक ही ग्राम पंचायत की सीमा में है। घटना की भनक लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि उनके पहुंचने पर भी घायल युवक की सांसे चल रही थी।

उपचार के लिए वह घायल युवक को साथ लेकर निजी अस्पताल गये। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत हो गई। उसके सिर में चाकू के गहरे निशान हैं। परिजनों ने युवक की हत्या होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भैजा। फिर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी भगतपुर ने बताया कि फिलहाल कोई नामजद तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि बीते दो-तीन दिनों से दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल था। ‌ घटना के कारण व कातिल की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रोडवेज बस की चपेट में आने से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित समाचार