यूपी के इन दस पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा केंद्रीय गृह मंत्री पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आपराधिक की विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश भर के 151 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 10 पुलिसकर्मी का नाम शामिल हैं। बता दे कि ‘मेडल फार एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन’ के लिए चुने गए प्रदेश के पुलिसकर्मियों में डीएसपी संसार सिंह राठी …

लखनऊ। आपराधिक की विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश भर के 151 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 10 पुलिसकर्मी का नाम शामिल हैं। बता दे कि ‘मेडल फार एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन’ के लिए चुने गए प्रदेश के पुलिसकर्मियों में डीएसपी संसार सिंह राठी व सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर राम गोविंद मिश्रा, भैया शिव प्रसाद सिंह, संतोष कुमार शर्मा, शैलेष कुमार राय व योगेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कमलेश सिंह तथा सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पाल व सूरज कुमार तिवारी शामिल हैं।

इसका मकसद पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना है। जो विवेचना में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को यह मेडल दिया जा रहा है। बताते चले, अपराधिक मामले की विवेचना में निष्पक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साल 2018 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पुरस्कार पाने वालों में राज्यों की पुलिस के अलावा जांच एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: महंत ने समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार