बुलंदशहर: जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर निकली तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल
बुलंदशहर। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ को पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नगर के काला आम चौराहे से हरी झंडी दिखाकर यात्रा कोे रवाना किया। तिरंगा रैली में हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और सभी अध्यापक शामिल रहें। एसएसपी श्लोक कुमार सिंह, …
बुलंदशहर। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ को पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नगर के काला आम चौराहे से हरी झंडी दिखाकर यात्रा कोे रवाना किया। तिरंगा रैली में हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और सभी अध्यापक शामिल रहें। एसएसपी श्लोक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन और एडीएम वित्त भी एक जीप में सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा लहराकर भारत मां के जयकारे भी लगा रहे थे।
इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं का जोश देखने लायक था। यात्रा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिले के निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव जीप में सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां की जय के नारे लगाते हुए सभी लोग उत्साह वर्धन करते हुए चल रहे थे।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
