बहराइच: दधिवल कुंड परिसर में गोस्वामी तुलसीदास की माता हुलसी की मनाई गई जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर के दधिवल कुंड परिसर में शनिवार को महान कवि तुलसीदास की माता की जयंती मनाई गई। जिसमें काव्यपाठ के साथ संगोष्ठी आयोजित हुई। सभी ने हुलसी के बारे में जीवन में परिचय बताया। फखरपुर विकास खंड के दधिवल कुंड स्तिथ दहौरा तट पर शनिवार को सनातन धर्म परिषद और श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास …

बहराइच। फखरपुर के दधिवल कुंड परिसर में शनिवार को महान कवि तुलसीदास की माता की जयंती मनाई गई। जिसमें काव्यपाठ के साथ संगोष्ठी आयोजित हुई। सभी ने हुलसी के बारे में जीवन में परिचय बताया। फखरपुर विकास खंड के दधिवल कुंड स्तिथ दहौरा तट पर शनिवार को सनातन धर्म परिषद और श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास के बैनर तले हुलसी जयंती मनाई गई।

कवि गोस्वामी तुलसीदास की माता हुलसी की जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी भागवताचार्य महाराज रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी भागवताचार्य ने हुलसी के जीवन पर प्रकाश डाला। साहित्य भूषण प्राप्त कवि राम करन सैलानी मिश्रा ने कहा कि हम सभी को गोस्वामी तुलसीदास के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। पंकज शुक्ल नूतन ने कहा कि हुलसी की तरह सभी को मां मिले।

जिससे उनका नाम रोशन हो सके। इस दौरान अयोध्या प्रसाद शर्मा नवीन,रामधीरज शर्मा, पं पुण्डरीक पाण्डेय, प्राचार्य अशोक शुक्ल, सतीश चंद्र पाण्डेय, माता प्रसाद पाण्डेय, सत्येन्द्र पाण्डेय,महेन्द्र प्रताप, सिंह, संगमलाल लोधी, ब्रह्मप्रकाश, पुत्तन दुबे, राघवेंद्र जायसवाल, शिवकुमार चोपड़ा, मदनलाल कौशिक,फतेहबहादुर, दधिवल शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-निराला ने तुलसीदास को अपनी काव्यात्मक भूमि पर उतारा है जो श्लाध्य है…

संबंधित समाचार