लखनऊ : फिर से मिली सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी…जानें लेटर में क्या लिखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी को मिला लेटर, धमकाते हुए लिखा तुम दोनों के चीथड़े भी नहीं मिलेंगे लखनऊ । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि यह धमकी सीएम को सौधे तौर पर नहीं बल्कि एक हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी को भेजे गए लेटर में दी …

  •  हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी को मिला लेटर, धमकाते हुए लिखा तुम दोनों के चीथड़े भी नहीं मिलेंगे

लखनऊ । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि यह धमकी सीएम को सौधे तौर पर नहीं बल्कि एक हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी को भेजे गए लेटर में दी गई है। 15 दिन के भीतर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि देवेंद्र तिवारी ने अवैध स्लाटर हाउस के खिलाफ जनहाति में दायिक दायर की थी।

इसके बाद हिंदूवादी नेता को अज्ञात लोगों की ओर से धमकाया जा रहा है। इसके बाद आलमबाग कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि इसस पहले भी सीएम योगी को डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी।

आलमबाग थानाक्षेत्र निवासी देवेंद्र तिवारी एक हिंदूवादी संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को घर के बाहर कोई शख्स लेटर छोड़ गया। जब उन्होंने लेटर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। बता दें कि धमकी देने वाले शख्स ने लिखा कि ”तुझे इतनी बार समझाया गया है, लेकिन तू नहीं मान रहा। तेरी पीआईएल की वजह से हम मुसलमानों के पेट पर लात पड़ी है। तू उस…योगी के कहने पर पीआईएल करके बहुत उछल रहा है। तेरी इसी पीआईएल की वजह से हम लोगों के सारे स्लाटर हाउस बंद हो गए हैं”

धमकाते हुए यह भी लिखा गया कि ”अब तू देख तेरा क्या हाल होता है। तू देवबंद से तो चालाकी से बच कर निकल गया, नहीं तो तुझे यहीं पर उड़ा दिया गया होता। तू और तेरा वो… योगी आदित्यनाथ कितना उछल रहे हो। अब बस तू इंतजार कर। इसका रिजल्ट अगले 15 दिनों के अंदर तुझे देखने को मिलेगा। हिंदूवादी नेता ने बताया कि यह धमकी भरा लेटर किसी सलमान सिद्दीकी के नाम भेजा गया है।

बता दें कि लेटर में यह तक लिखा है कि ”तुम लोगों ने जितना हमारे रहनुमा जनाब असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना मदनी को रुलाया है। हम लोग उनके एक-एक आंसुओं का बदला लेंगे । हम लोग बुजदिल नहीं हैं। हम लोग मारने से पहले भी बता देते हैं और मारने के बाद भी बता देंगे। तुझे बहुत ज्यादा गो-सेवा का भूत सवार है। तेरा यह भूत अब मैं उतार दूंगा। तुम दोनों के चीथड़े भी नहीं मिलेंगे। बाकी लोगों की गर्दन काटी है, तुम दोनों को बम से उड़ाएंगे।”

बता दें कि जब यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर पता चली तो महकमें में अफरा-तफरी मच गई। हिंदूवादी नेता की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : “तीन दिन के अंदर योगी को बम से उड़ा दूंगा”…जानें किसने दी धमकी

संबंधित समाचार