हरदोई : मदरसा जामे फुरक़ानिया के बच्चों ने निकाली रैली
संडीला/ हरदोई, अमृत विचार। कस्बे के मदरसा जामे फुरकानिया संडीला के नेतृत्व में आजा़दी के 75 वें वर्ष के अवसर पर सरकार के अमृत महोत्सव मनाने के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर संडीला के समस्त मदरसों के बच्चों व अभिभावकों की एक विशाल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण …
संडीला/ हरदोई, अमृत विचार। कस्बे के मदरसा जामे फुरकानिया संडीला के नेतृत्व में आजा़दी के 75 वें वर्ष के अवसर पर सरकार के अमृत महोत्सव मनाने के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर संडीला के समस्त मदरसों के बच्चों व अभिभावकों की एक विशाल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रईस अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेष्ठ लिपिक राकेश शुक्ला, पूर्व वक्फ इंस्पेक्टर अब्दुल खालिक, आधुनिक शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष सुमैरा सिद्दीकी, यासिर अब्दुल कय्यूम का़समी व हाजी जमील अहमद अंसारी उपस्थित रहे।।
नगर के मुहल्ला क़ज़ियाना स्थित मदरसा जामे फुरक़ानिया से रैली का शुभारंभ हुआ। रैली में मदरसा जामे फुरकानिया के अलावा मदरसा यासीनुल कु़रान, माहदुलबशीर, मदरसा अहयाउल उलूम, मदरसा महमूदुल उलूम उन्नाव रोड व नगर के अन्य समस्त मदरसों के बच्चों ने भाग लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह, नगर चेयरमैन रईस अंसारी तथा जेष्ठ लिपिक राजेश शुक्ला ने रैली से आगे पैदल चलकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। 9:30 बजे रैली नगर पालिका पहुंची, जहां स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार ने रैली के कामयाब आयोजन पर सबको बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी ने अपने संबोधन में देश में भाईचारे की स्थिरता तथा देश की उन्नति के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।यासिर अब्दुल क़य्यूम का़समी ने स्वतंत्रता के इतिहास पर संक्षिप्त परंतु व्यापक संबोधन दिया। नारों के साथ रैली का समापन हुआ।
टीचरों ने डीएमओ व जेष्ठ लिपिक को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निकहत फात्मा, रियाज़ अहमद, अशफाक अहमद, यासिर का़समी, सुमैरा सिद्दीकी, अजय, हाजी जमील, शहाब अहमद, सैयद अज़फार हुसैन असद, हाफिज़ शिब्ली जैनब, मंतशा, मौलाना रईस, हाफिज़ खलील अहमद, मास्टर जुनैद, रियाज अहमद, तौहीद अहमद आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें – बरेली: हर घर तिरंगा अभियान में किया खेल, दो जिला मिशन मैनेजर पर रिपोर्ट
