अमरोहा : बैंक मैनेजर की पत्नी की प्रसव बाद मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। निजी डिप्टी बैंक मैनेजर की पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई। महिला की मृत्यु हो जाने के बावजूद उसकी नाक पर आक्सीजन का पाइप लगाकर मेरठ जाने की सलाह देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारकर जमकर हंगामा किया और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। इसी …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। निजी डिप्टी बैंक मैनेजर की पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई। महिला की मृत्यु हो जाने के बावजूद उसकी नाक पर आक्सीजन का पाइप लगाकर मेरठ जाने की सलाह देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारकर जमकर हंगामा किया और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। इसी दौरान चिकित्सीय स्टाफ वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। इस दौरान परिजनों की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। वहां आए सीओ अरुण कुमार सिंह ने उन्हें शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में वहां आए सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने नर्सिंग होम को सील कराकर वहां नोटिस चस्पा करा दिया। उन्होंने बताया कि संचालक के साथ ही प्रसव करने वाले पर भी कार्रवाई होगी।

थाने के निकट मोहल्ला शुक्लपुरी में स्थित यशलोक नर्सिंग होम है। यहां एक बैंक में डिप्टी मैनेजर की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की शाम भर्ती कराया गया था। सिहाई गोसाई निवासी राजकुमार की पत्नी रचना उर्फ ज्योति रात लगभग दस बजे महिला ने कन्या को जन्म दिया। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि स्टाफ ने मृत महिला के मुंह पर आक्सीजन पाइप लगाकर उसे मेरठ ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान वहां आए चिकित्सीय पेशे से जुड़े शख्स को इसकी जानकारी हुई तो उसने शव को एंबुलेंस से उतरवाकर नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। वहां तोड़फोड़ भी की गई। घबराकर चिकित्सक और स्टाफ भाग निकला। जानकारी होने पर कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र शर्मा भी आ गए। इसी दौरान वहां आए मृतका के परिवार में ही दरोगा की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने सबको शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं बाद में सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉ. सुरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी शरद कुमार, विशाल कुमार ने नर्सिंग होम पर सील लगाकर वहां नोटिस भी चस्पा कर दिया। उन्होंने गजरौला इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कहा कि इस मामले में संचालक के साथ ही प्रसव करने वाले कथित सर्जन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराएंगे।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो की वायरल, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार