मुरादाबाद : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने खुद को रेलवे में अधिकारी बताते हुए साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बहजोई थाना क्षेत्र के चितौरा रोड निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने खुद को रेलवे में अधिकारी बताते हुए साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बहजोई थाना क्षेत्र के चितौरा रोड निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र राजीव कुमार चेन्नई में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। तीन मई को वह ट्रेन से घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजेश कुमार से हुई। राजेश ने खुद को मुरादाबाद रेलवे में अधिकारी बताया।

आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर राजीव को दे दिया और उसकी रेलवे में सरकारी नौकरी लगाने का बात कही। राजीव ने नौकरी के लिए राजेश को दो बार में 6,50,500 दिए। कई माह बाद भी जब राजीव के पास कोई नियुक्ति पत्र नहीं आया तो उसके पिता सुनील ने आरोपी को फोन किया।

लेकिन राजेश ने बकाया रुपये देकर नियुक्ति पत्र देने की बात कही। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने गाजियाबाद में पोस्ट सेवा निवासी राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : बैंक मैनेजर की पत्नी की प्रसव बाद मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार