कानपुर : पनकी पावर प्लांट से यूपी को मिलेगी 60 फीसद बिजली, 2024 में शुरू होगा उत्पादन
कानपुर, अमृत विचार। पनकी पावर प्लांट परिसर में 660 मेगावॉट की नई यूनिट के निर्माण का कार्य अक्टूबर 2023 में पूरा होगा। फिलहाल 85 फीसद काम पूरा हो गया है। चिमनी भी बनकर तैयार हो गई हैं। जैसे ही काम पूरा होगा तकनीकी परीक्षण के बाद लाइट अप टेस्ट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। …
कानपुर, अमृत विचार। पनकी पावर प्लांट परिसर में 660 मेगावॉट की नई यूनिट के निर्माण का कार्य अक्टूबर 2023 में पूरा होगा। फिलहाल 85 फीसद काम पूरा हो गया है। चिमनी भी बनकर तैयार हो गई हैं। जैसे ही काम पूरा होगा तकनीकी परीक्षण के बाद लाइट अप टेस्ट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस टेस्ट के सफल होते ही जनवरी 2023 में विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू होगा। इस प्लांट में बनने वाली बिजली का 60 फीसद हिस्सा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लेगा। शेष बिजली दूसरे राज्यों को बेची जाएगी।
कानपुर में दो पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। एक घाटमपुर में तो दूसरा पनकी पावर प्लांट परिसर में। घाटमपुर के प्लांट की क्षमता 1980 मेगावॉट की होगी तो पनकी के प्लांट की क्षमता 660 मेगावॉट की है। दोनों ही प्लांटा कोयला आधारित हैं। पनकी प्लांट में पनकी स्टेशन से रेलवे ट्रैक बिछा हुआ है। पहले भी इसी ट्रैक से कोयला प्लांट में आता था। अब इस ट्रैक की मरम्मत का कार्य करके इस पर दोबारा से मालगाड़ियों को चलाया जाएगा। इस प्लांट को जल निगम की गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा नमामि गंगे मिशन के तहत बिनगवां में बनवाए गए 220 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाएगी। यही पानी बिजली उत्पादन के काम आएगा। हर दिन 40 एमएलडी शोधित पानी प्लांट को मिलेगा। इसके लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई है।
2018 में मंजूर हुआ था
पनकी में निर्माणाधीन प्लांट के प्रोजेक्ट को 2018 में मंजूरी मिली थी। आठ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 5816 करोड़ रुपये है। प्लांट से हर हर दिन तीन हजार टन राख निकलेगी। इस राख को सीमेंट और ईंट बनाने वाली कंपनियों को बेचा जाएगा। प्लांट शुरू होने से पहले ही पावर प्लांट प्रबंधन कंपनियों से अनुबंध करेगा ताकि राख का पहाड़ खड़ा न होने पाए। उधर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन भी कानपुर में सीमेंट उत्पादन के लिए प्लांट लगाने के लिए कुछ बड़े औद्योगिक समूहों से बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें –रामपुर: मुरसैना चौराहे पर टैंपो से टकराई बाइक, दो की मौत
