बरेली: GRP चलाएगी अभियान, स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर वाहनों का होगा चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर हर दिन वाहनों का जमावड़ा रहता है। दर्जनों की संख्या में यहां वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। हैरानी की बात यह है कि स्टेशन के बाहर साफ-साफ नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा हुआ है। फिर भी मनमाने ढंग से इस क्षेत्र को …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर हर दिन वाहनों का जमावड़ा रहता है। दर्जनों की संख्या में यहां वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। हैरानी की बात यह है कि स्टेशन के बाहर साफ-साफ नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा हुआ है। फिर भी मनमाने ढंग से इस क्षेत्र को पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। इनमें से अधिकतर वाहन रेलवे कर्मचारियों के ही होते हैं।

जीआरपी और आरपीएफ द्वारा पूर्व में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, बावजूद इसके स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर वाहन खड़े करने बंद नहीं किए गए। अब जीआरपी और आरपीएफ द्वारा एक बार फिर सख्ती करने की तैयारी है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि पूर्व नोटिस देकर वाहन हटाने को कहा था। रविवार को एक बार नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी वाहन अगर स्टेशन मास्टर कार्यालय या सर्क्युलेटिंग एरिया में खड़ा पाया गया तो उसका चालान करेंगे।

उन्होंने कहा कि गाड़ी चाहे रेलवे कर्मचारी की ही क्यों न हो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। किसी को अगर वाहन खड़ा करना है तो उसके लिए स्टेशन पर स्टैंड की व्यवस्था। स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर का स्थान नो पार्किंग जोन है। यहां किसी कीमत पर वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने

संबंधित समाचार